बेटी की उपलब्धि से माता-पिता गौरवान्वित
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बिलासपुर की लुहणू कनैता गांव की होनहार बेटी आसना ठाकुर ने कठिन परिश्रम और लगन से नर्सिंग ऑफिसर बनकर अपने परिवार का सिर ऊंचा किया है। आसना को चेन्नई के एक प्रतिष्ठित अस्पताल में नर्सिंग ऑफिसर के पद पर तैनाती मिली है, जहां वे अपनी सेवाएं देंगी।
इस उपलब्धि पर परिवार में उत्साह का माहौल है। आसना के पिता पवन ठाकुर कंदरौर बाजार में एक सब्जी की दुकान चलाते हैं। मां भावना ठाकुर गृहिणी हैं। कंदरौर स्कूल में उन्होंने प्राइमरी से लेकर हाईस्कूल तक की पढ़ाई पूरी की। स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद आसना ने नर्सिंग के क्षेत्र में कदम रखा। आसना ने इसका श्रेय अपने परिजनों और अध्यापकों को दिया है।