फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: मौके पर ही मादक पदार्थों की वैज्ञानिक जांच की सुविधा वाला पहला जिला बनेगा बिलासपुर

Fri, 26 Jun 2026 11:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
मोबाइल मादक पदार्थ जांच मशीन।
विज्ञापन
तीन नंबर के लिए प्रस्तावित
विज्ञापन


19 लाख रुपये की लागत से खरीदी जा रही सो-टॉक्सा मोबाइल मादक पदार्थ जांच प्रणाली
शुरू होगी अत्याधुनिक मोबाइल मादक पदार्थ जांच प्रणाली
मुख्यमंत्री करेंगे सो-टॉक्सा मोबाइल मादक पदार्थ जांच प्रणाली का शुभारंभ
पांच मिनट में होगी छह प्रकार के नशीले पदार्थों की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। प्रदेश में चिट्टा और अन्य मादक पदार्थों के खिलाफ चल रहे अभियान को अब अत्याधुनिक तकनीक का सहारा मिलने जा रहा है। बिलासपुर जिला प्रशासन ने राज्य की पहली सो-टॉक्सा मोबाइल मादक पदार्थ जांच प्रणाली खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। करीब 19 लाख रुपये की लागत से जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट के माध्यम से खरीदी जा रही इस अत्याधुनिक प्रणाली का शुभारंभ मुख्यमंत्री शीघ्र करेंगे। इसके शुरू होने के साथ ही बिलासपुर हिमाचल का पहला जिला बन जाएगा, जहां मौके पर ही मादक पदार्थों की वैज्ञानिक जांच की सुविधा उपलब्ध होगी।
प्रारंभिक चरण में सो-टॉक्सा प्रणाली की एक मशीन को पायलट परियोजना के रूप में स्थापित किया जाएगा। इसके प्रदर्शन, सटीकता और उपयोगिता का मूल्यांकन करने के बाद आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त मशीनें भी खरीदी जाएंगी। सो-टॉक्सा प्रणाली व्यक्ति के लार के नमूने के आधार पर मात्र पांच मिनट में जांच परिणाम उपलब्ध कराती है। यह चिट्टा के अलावा एम्फेटामाइन, बेंजोडायजेपाइन, कैनाबिस , कोकीन और ओपिएट्स सहित छह प्रमुख प्रकार के मादक पदार्थों की मौके पर ही वैज्ञानिक जांच करने में सक्षम है। इससे पुलिस और अन्य प्रवर्तन एजेंसियों को त्वरित, सटीक और प्रमाणिक जांच सुविधा उपलब्ध होगी और संदिग्ध व्यक्तियों की तत्काल पहचान संभव हो सकेगी। इस प्रणाली का उपयोग विशेष अभियान, पुलिस नाकों, सार्वजनिक स्थलों, शिक्षण संस्थानों के आसपास,अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में बड़े स्तर पर रैंडम जांच के लिए किया जाएगा। कम समय में अधिक लोगों की जांच होने से नशे के खिलाफ अभियान और अधिक प्रभावी बनेगा। इस पहल की सबसे बड़ी विशेषता एआई आधारित विश्लेषण प्रणाली होगी। जांच के दौरान प्राप्त आंकड़ों का वैज्ञानिक विश्लेषण कर नशे से प्रभावित क्षेत्रों, मादक पदार्थों की तस्करी के संभावित मार्गों, नए रुझानों और अपराध के पैटर्न की पहचान की जाएगी। यह विश्लेषण पुलिस विभाग के साथ साझा किया जाएगा, जिससे साक्ष्य आधारित रणनीति तैयार कर चिट्टा और अन्य मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर अधिक प्रभावी कार्रवाई की जा सकेगी।
विज्ञापन


इनसेट
डिजिटल रिकॉर्ड और क्यूआर कोड आधारित होगी जांच
सो-टॉक्सा प्रणाली क्यूआर कोड आधारित परीक्षण, स्वचालित गुणवत्ता नियंत्रण, हजारों जांच परिणामों के डिजिटल अभिलेख, त्वरित रिपोर्ट जनरेशन तथा सुरक्षित डेटा प्रबंधन जैसी आधुनिक सुविधाओं से लैस है। इससे जांच प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, विश्वसनीय और तकनीक आधारित बनेगी। नशे के खिलाफ लड़ाई केवल कानून प्रवर्तन एजेंसियों की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक की समान भागीदारी आवश्यक है।
विज्ञापन


कोट
मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जिले को बनाया जा रहा नशा मुक्त
अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी निरोधक दिवस पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में उपायुक्त राहुल कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार नशे के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति पर पूरी दृढ़ता से कार्य कर रही है। सरकार का उद्देश्य केवल मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाना ही नहीं, बल्कि युवाओं को नशे की गिरफ्त में जाने से बचाते हुए हिमाचल को नशामुक्त प्रदेश बनाना भी है। युवाओं से अपील है कि नशे से दूर रहें, अभिभावक अपने बच्चों की गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखें। आम नागरिक मादक पदार्थों के अवैध कारोबार की सूचना प्रशासन और पुलिस को दें। आधुनिक तकनीक, कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित विश्लेषण और जनसहभागिता के समन्वय से बिलासपुर नशे के विरुद्ध एक प्रभावी मॉडल के रूप में उभरेगा और भविष्य में यह पहल पूरे प्रदेश के लिए मार्गदर्शक सिद्ध होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें