फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: सीएनजी और पीएनजी नेटवर्क से सशक्त होगा बिलासपुर

Mon, 03 Nov 2025 11:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन सीएनजी स्टेशन शुरू, एम्स में लगेगा डीसीयू
विज्ञापन

घुमारवीं क्षेत्र में भी एक अन्य डीसीयू स्थापित करने की योजना
उपायुक्त ने लोगों से की पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने की अपील

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला अब स्वच्छ और सस्ते ईंधन के युग में प्रवेश करने जा रहा है। भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) ने जिले में कंप्रेस्ड नेचुरल गैस और पाइप्ड नेचुरल गैस के नेटवर्क की शुरुआत कर दी है। उपायुक्त राहुल कुमार ने बताया कि इस पहल से न केवल प्रदूषण में कमी आएगी बल्कि जिले में स्वच्छ ऊर्जा के इस्तेमाल को भी बढ़ावा मिलेगा।
उपायुक्त ने बताया कि अब तक जिले में तीन सीएनजी स्टेशन स्थापित किए जा चुके हैं। वहीं, एम्स बिलासपुर परिसर में एक डिस्ट्रिक्ट कंप्रेशन यूनिट (डीसीयू) लगाई जा रही है, जिससे अस्पताल परिसर और आसपास के क्षेत्रों में पाइप्ड गैस (पीएनजी) की आपूर्ति संभव हो सकेगी। इसके लिए एम्स प्रशासन और बीपीसीएल के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर हो चुके हैं। इसके अलावा, घुमारवीं क्षेत्र में भी एक अन्य डीसीयू स्थापित करने की योजना है ताकि वहां के उपभोक्ताओं को भी पाइप गैस की सुविधा मिल सके। बताया कि भारत सरकार के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड ने बीपीसीएल को देशभर के 81 जिलों में सिटी गैस नेटवर्क विकसित करने की अनुमति दी है। इनमें अब बिलासपुर भी शामिल हो गया है। कहा कि सीएनजी एक साफ-सुथरा, सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल ईंधन है। यह पेट्रोल और डीजल के मुकाबले प्रदूषण को काफी कम करता है। लोगों से आह्वान किया कि वे पर्यावरण संरक्षण में योगदान देते हुए सीएनजी वाहनों का अधिक से अधिक प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
हरित ऊर्जा की दिशा में बड़ा कदम
बीपीसीएल अधिकारियों ने बताया कि आने वाले समय में जिले में सीएनजी और पीएनजी से जुड़ी सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक लोगों को हरित ऊर्जा के लाभ मिल सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें