फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर: 15.614 किलोग्राम चूरा पोस्त के साथ दो गिरफ्तार

Wed, 03 Dec 2025 02:22 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।

सार

तलाई की टीम ने नाकाबंदी के दौरान 15.614 किलोग्राम चूरा पोस्त के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस थाना तलाई की टीम ने नाकाबंदी के दौरान 15.614 किलोग्राम चूरा पोस्त के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज किया है और छानबीन जारी है। जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम ने रात के समय छियातर में नाकाबंदी कर रखी थी। इस दौरान वाहनों की जांच की जा रही थी।

विज्ञापन


तभी कल्लर से मलारी की ओर आ रही एक कार को जांच के लिए रोका गया। कार में दो लोग सवार थे। पुलिस को देख कर दोनों घबरा गए। शक होने पर पुलिस ने उनसे पूछताछ की और कार की तलाशी ली। तलाशी में कार की डिक्की से 15.614 किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद किया गया। आरोपियों की पहचान जाकिर हुसैन निवासी कोटलू ब्राहमणा तहसील घुमारवीं और शब्बीर खान निवासी धुसाड़ा तहसील अंब जिला ऊना के रूप में हुई है। डीएसपी घुमारवीं विशाल वर्मा ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें