मल्होट में भेड़ पालक की हत्या, पुलिस ने शुरू की जांच।
- फोटो : संवाद
हिमाचल प्रदेश के थाना शाहतलाई क्षेत्र के मल्होट में एक भेड़ पालक की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार करीब 45 वर्ष के भेड़ पालक की गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि मल्होट क्षेत्र में एक भेड़ पालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी शाहतलाई पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान पता चला कि मृतक भेड़ पालक चार-पांच दिन पहले ही अपनी भेड़ों के साथ यहां अस्थायी तौर पर रह रहा था।