फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: स्वारघाट पुलिस ने बरामद की 2 किलो 317 ग्राम चरस, मंडी और कुल्लू के चार आरोपी गिरफ्तार

Sun, 22 Feb 2026 04:16 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, स्वारघाट (बिलासपुर)।

सार

पुलिस थाना स्वारघाट की टीम ने एक गाड़ी की तलाशी के दौरान डिग्गी से 2 किलो 317 ग्राम चरस बरामद की है। मामले में चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस थाना स्वारघाट की टीम ने शनिवार रात को सुन्हण में नाकाबंदी की थी। पुलिस हाईवे से आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान मनाली की ओर आ रही गाड़ी को जांच के लिए रोका। गाड़ी की तलाशी लेने पर डिग्गी से 2 किलो 317 ग्राम चरस बरामद हुई।

विज्ञापन


गाड़ी में सवार चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान हीम सिंह पुत्र श्याम सिंह बाली चौकी मंडी, चमन लाल पुत्र उत्तम राम, निवासी बाली चौकी मंडी, राहुल पुत्र महेंद्र सिंह भुंतर कुल्लू, देवराज पुत्र चैत राम बाली चौकी मंडी के रूप में हुई है। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ स्वारघाट थाना में मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से बरामद चरस राज्य में अवैध तरीके से बेचने के लिए लाई जा रही थी। एसपी बिलासपुर संदीप धवल ने पुष्टि की है कि नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और पुलिस ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरतेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें