फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: मोरसिंघी के पास शिमला-मटौर फोरलेन पर पड़े गड्ढे, वाहन चालक हो रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
-लोगों की शिकायत के बाद भी नहीं हो पा रहा समस्या का समाधान, प्रदर्शन की दी चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। शिमला-मटौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर घुमारवीं के मोरसिंघी चौक के पास सड़क पर गड्ढों के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की हालत बेहद खराब है। सड़क के बीचों-बीच गड्ढे होने से हर दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। गड्ढों से बचने के चक्कर में वाहन चालक कई बार चोटिल हो रहे हैं। इसकी शिकायत कई बार की जा चुकी है लेकिन आज तक संबंधित विभाग ने इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया है। इसे लेकर विभाग और प्रशासन के प्रति लोगों में भारी रोष है। लोग विभाग से जल्द ही सड़क को बनाने की अपील कर रहे हैं, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हो पा रहा है। ग्राम सुधार सभा के प्रधान हरिसिंह ठाकुर, शशि भूषण ठाकुर, सूबेदार प्रताप ठाकुर, राजेंद्र ठाकुर, श्याम लाल ठाकुर, लाल सिंह ठाकुर, सुभाष ठाकुर, जोध सिंह, नरसिंह दास, ईश्वर दास, प्रताप धीमान, महेंद्र ठाकुर, रविंद्र ठाकुर, रूपलाल धीमान, संजय ठाकुर, जगदीश ठाकुर, कुलदीप ठाकुर, मनोज धीमान, सुभाष चंद और प्रकाश चंद ने बताया कि मोरसिंघी चौक से घुमारवीं की ओर एनएच पर पड़े गड्ढों के कारण थोड़ी सी बारिश होने से भी सड़क में पानी भर जाता है। पानी की निकासी न होने के कारण यह पानी कई दिनों तक खड़ा रहता है। इस कारण आए दिन यहां पर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इनमें तीन-चार बार स्कूटर और स्कूटी सवार घायल हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि मनाली-चंडीगढ़ फोरलेन शुरू होने से सड़क पर भी वाहनों की काफी आवाजाही बढ़ गई है। इससे दुर्घटना होने का अंदेशा और बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि इस बारे में विभाग को भी कई बार सूचित किया गया लेकिन विभाग ने आज तक कोई उचित कार्रवाई अमल में नहीं लाई। पट्टा पंचायत प्रधान रवि पाल ठाकुर पंचायत समिति सदस्य सतीश ठाकुर और उपप्रधान मनोज भंडारी ने विभाग से संयुक्त रूप से अपील की है कि जल्द समस्या का निपटारा किया जाए। उन्होंने चेताया कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो लोग प्रदर्शन करने पर मजबूर हो जाएंगे। अधिशासी अभियंता एनएच हमीरपुर हरिराम ने बताया कि एनएच में गड्ढों का मामला ध्यान में है। इस समस्या को जल्द हल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें