फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: कबड्डी के जूनियर वर्ग में पठानकोट विजेता

विज्ञापन
बिलासपुर के शाहतलाई में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में भिड़ते खिलाड़ी। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
शाहतलाई (बिलासपुर)। बाबा बालक नाथ युवा क्लब की ओर से शाहतलाई में आयोजित दो दिवसीय कबड्डी खेल प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में पठानकोट ने खबड़ी माता टीम को हराकर खिताब जीता। सीनियर वर्ग में फतेहगढ़ साहिब ने साई हॉस्टल बिलासपुर को हराकर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

जूनियर वर्ग के पहले सेमीफाइनल में पठानकोट टीम ने हरियाणा के झज्जर को 33-30 के अंतर से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में रायपुर टीम ने अंपायर के निर्णय से नाराज होकर मैदान छोड़ दिया। इस पर अंपायर ने खबड़ी देवी टीम को विजेता घोषित कर दिया।
फाइनल में पठानकोट ने खबड़ी माता टीम को 30-23 अंकों के अंतर से हराकर खिताब अपने नाम किया। सीनियर वर्ग में पहले सेमीफाइनल में फतेहगढ़ साहिब ने एकतरफा मुकाबले में हरियाणा के झज्जर को 27-6 के अंतर से हराया।
विज्ञापन

दूसरे सेमीफाइनल में साई हॉस्टल बिलासपुर ने देहला टीम को 27-13 के अंतर से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में फतेहगढ़ साहिब टीम ने साई हॉस्टल बिलासपुर को 45-27 के अंतर से हराकर खिताब अपने नाम किया। समापन समारोह के मुख्यातिथि गौरी महंत ने विजेताओं को इनाम देकर सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें