फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: झंडूता में शरारती तत्वों ने आंगन में ही काट दिया चंदन का पेड़

विज्ञापन
झंडूता में शरारती तत्वों द्वारा काटे गए चंदन के पेड़। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
झंडूता (बिलासपुर)। विस क्षेत्र झंडूता में सोमवार रात को शरारती तत्वों ने राजकीय महाविद्यालय झंडूता के साथ पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष दिवंगत दिला राम धीमान के आवास पर लगे चंदन के पेड़ों को काटने का प्रयास किया।
विज्ञापन

शरारती तत्वों ने चंदन के एक पेड़ को काट दिया जबकि दूसरे पेड़ को आधा काट कर भाग गए। घटना का पता चलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। स्थानीय निवासी विनोद कुमार को रात करीब एक बजे जोरदार धमाका होने की आवाज सुनाई दी। वह घर से बाहर आया तो उसने तीन लोग भागते हुए देखे। इसकी जानकारी उसने पुलिस को दी।
थाना झंडूता में घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। उन्होंने छानबीन की तो देखा कि शरारती तत्वों ने घर के आंगन में लगाए चंदन के एक पेड़ को काट कर घर की चहारदीवारी पर गिरा दिया है। चंदन के दूसरे पेड़ को दो जगहों से काटने का प्रयास किया गया है। शरारती तत्व वारदात के बाद भागने में सफल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि शरारती तत्वों की ओर से चंदन के पेड़ काटने का मामला सामने आया है। पुलिस रात को ही घटनास्थल पर पहुंच गई। दो जगहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों से सचेत रहने का आह्वान किया। कहा कि जिन लोगों ने चंदन के पेड़ लगाए हैं वे उनकी कड़ी निगरानी रखें। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें