फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: घराण, बड़सर ने जीते अपने-अपने मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहतलाई (बिलासपुर)। बाबा बालक नाथ की तपोस्थली शाहतलाई में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को दो मैच खेले गए। पहले मैच में घराण ने गुरनाझाड़ी शाहतलाई को 40 रन से हराया। दूसरे मैच में बड़सर ने झंडूता को 20 रन से मात दी।
विज्ञापन

दोनों टीमों ने दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। पहले मैच में घराण ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। टीम ने निर्धारित 12 ओवर में चार विकेट खोकर 139 रन बनाए। इसमें विकास ने 42, संजू ने 22 और रजत ने 19 रन का योगदान दिया।
गुरनाझाड़ी शाहतलाई के गेंदबाज गौरव ने दो और अतुल-काका ने एक-एक विकेट हासिल लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए गुरनाझाड़ी शाहतलाई की टीम 11.5 ओवरों में 99 रन बनाकर आलआउट हो गई। इसमें अब्बू ने 26, अभिषेक ने 16, हरभजन ने 13 रन का योगदान दिया। घराण के गेंदबाज संजू ने चार और मनु, अमन ने दो-दो विकेट लिए। घराण टीम के विकास को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

दूसरे मैच में झंडूता ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। बड़सर टीम ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 148 रन बनाए। इसमें विशाल ने 36, अंकू ने 34 और और सर्वेश ने छह गेंद में 35 रन बनाए।
झंडूता टीम के गेंदबाज कार्तिक और सुनील ने दो-दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी झंडूता टीम 12 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 128 रन ही बना सकी। इसमें सुनील ने 39, कार्तिक ने 22, अंशु ने 18 और कपिल ने 13 रन बनाए। बड़सर की ओर से डोली ने तीन और विशाल, सर्वेश और अमन ने एक-एक विकेट लिया। सर्वेश को एक ओवर में 35 रन बनाने और एक विकेट लेने के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें