फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: अलाइना ने रस्सी दौड़, रोहन ने 200 मीटर दौड़ में मारी बाजी

विज्ञापन
एनटीपीसी जमथल डीएवी में खेल दिवस पर प्रस्तुति देते विद्यार्थी। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। डीएवी पब्लिक स्कूल एनटीपीसी जमथल में मंगलवार को वार्षिक खेल दिवस मनाया गया। इसमें बतौर मुख्यातिथि एनटीपीसी कोलडैम के मुख्य महाप्रबंधक कुलविंदर सिंह मौजूद रहे। कोविड के तीन साल बाद स्कूल में खेल दिवस मनाया गया। इसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन

मार्चपास्ट से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस दौरान ओलंपिक टॉर्च रन, एलकेजी और यूकेजी के रिबन ड्रिल, योग ड्रिल, चॉकलेट ड्रिल और जुंबा ड्रिल की प्रस्तुति ने अतिथियों का मन मोह लिया। एलकेजी से कक्षा दूसरी तक फन गेम, रन विद बाल, रन विद ब्लॉक, गेट रेडी टू स्कूल और बाधा दौड़ जैसी खेलों की सभी अभिभावकों और अतिथियों ने प्रशंसा की।
50 मीटर, 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में बच्चों ने हिस्सा लिया। फुटबाल, हैंडबाल, खो-खो, शूटिंग, गोला फेंक और रिले रेस भी करवाई गई। आनंद स्वामी सदन ने खो-खो और रिले रेस में बाजी मारी। श्रद्धानंद सदन के शिवांश ठाकुर ने शूटिंग में बाजी मारी। हैंडबाल में हंसराज और दयानंद तथा फुटबाल में श्रद्धानंद और हंसराज सदन अव्वल रहे।
विज्ञापन

एलकेजी के अनिरुद्ध ने रन विद कोन और निस्वार्थ ने रन विद बाल में बाजी मारी। यूकेजी के कनिष्क ने बाधा दौड़ और अभियुक्त ने रन विद ब्लॉक में बाजी मारी। प्रथम कक्षा में मोहम्मद उमर ने बाधा दौड़, इशप्रीत ने गेट रेडी टू स्कूल, दूसरी कक्षा की अलाइना ने रस्सी दौड़ और रोहन ने 200 मीटर दौड़ में बाजी मारी। समारोह में कुलविंदर सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण पत्र सहित पुरस्कृत किया। प्रधानाचार्य ने अभिभावकों, मुख्य अतिथि तथा विभिन्न विभागों के मुखिया का इस कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर धन्यवाद किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें