फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बंदला हाइड्रो इंजनियरिंग कॉलेज में हाइटेक लैब का निर्माण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बंदला में सात करोड़ से तैयार होने वाली लैब का कार्य शुरू हो गया है। इसके लिए 80 प्रतिशत उपकरण कॉलेज में पहुंच गए हैं। लैब में हाइटेक और आधुनिक उपकरणों का प्रयोग किया जा रहा है। शीघ्र ही विद्यार्थियों को लैब की सुविधा मिलना शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

कॉलेज की ओर से तकनीकी विभाग को इसके लिए कुछ समय पहले प्रस्ताव भेजा गया था, जो मंजूर हो गया है। इसमें एनवायरमेंट लैब, सॉइल मैकेनिक्स लैब और हाइव लैब के आधुनिक उपकरण स्थापित होंगे। लैब में आधुनिक वॉटर क्वालिटी टेस्टिंग और सॉइल टेस्टिंग की सुविधा विद्यार्थियों को मिलेगी।
लैब का इंफ्रास्ट्रक्चर भी आधुनिक तरीके से तैयार किया गया है। इससे विद्यार्थियों को नए शोध करने में सहायता मिलेगी। इसी साल हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज की कक्षाएं नगरोटा बगवां (कांगड़ा) से बंदला में स्थानांतरित की गई हैं। पिछले साल केवल प्रथम वर्ष की कक्षाएं चल रही थीं।
विज्ञापन

कॉलेज में वर्तमान में सिविल और इलेक्ट्रिकल दो ट्रेडों की कक्षाएं लग रही हैं। इसमें 529 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। भविष्य में मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के ट्रेड शुरू करने की योजना बनाई गई है। साथ ही एमटेक के बाद सिविल और इलेक्ट्रिकल विषयों पर पीएचडी करने की योजना भी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें