फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: सीर खड्ड के किनारे बनाए आशियाना हटाने की मांग

Thu, 30 May 2024 11:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
सीर खड्ड किनारे प्रवासी लोगों द्वारा लगाए तंबू। संवाद
विज्ञापन
बीमारी फैलने का खतरा, हजारों लोगोें से होती है पेयजल आपूर्ति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। लोग घुमारवीं सीर खड्ड के किनारे बनाए आशियानों को हटाने की मांग कर रहे हैं। लोगों ने आरोप लगाया कि प्रवासी खड्ड के किनारे आशियाना बनाकर गंदगी फैला रहे हैं। खड्ड से हजारों लोगों को पेयजल आपूर्ति की जाती है। गंदगी से बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने नगर परिषद से प्रवासियों को हटाने की मांग की है। लोगों ने आरोप लगाया कि जल शक्ति विभाग इस ओर ध्यान नहीं रहा है और ना ही नगर परिषद इसके प्रति गंभीर है। सीर खड्ड में कई पेयजल योजनाएं बनी हुई हैं, जिससे दर्जनों पंचायत के हजारों लोगों को पेयजल उपलब्ध होता है। नगर परिषद घुमारवीं की अध्यक्ष रीता सहगल ने बताया कि मामला ध्यान में नहीं था। जल्द ही कर्मचारी भेज कर इन लोगों को यहां से हटाया जाएगा। साथ ही पंजीकरण करवा कर किराए के मकान में जहां पर शौचालय की भी सुविधा हो वहां रहने की हिदायत दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें