फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: झंडूता के सलासी में व्यक्ति ने लगाया फंदा

Thu, 11 Jul 2024 11:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
झंडूता के सलासी में व्यक्ति ने लगाया फंदा
विज्ञापन

- सुसाइड नोट में पत्नी पर लगाया तंग करने का आरोप
- पत्नी पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मामला दर्ज
- सरकारी स्कूल में क्लर्क के पद पर था तैनात

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। उपमंडल झंडूता के सलासी गांव में एक व्यक्ति ने फंदा लगा कर जान दे दी। मृतक व्यक्ति सरकारी स्कूल में क्लर्क के पद पर कार्यरत था। उसके कमरे से सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें अलग रह रही पत्नी पर तंग करने पर आरोप लगाया है।
विज्ञापन

झंडूता थाना में पत्नी पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की पहचान रजत सिंह(35) पुत्र स्व. हुकम सिंह गांव सलासी डाकघर गेहड़वीं तहसील झंडूता बिलासपुर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह रजत की बेटी ने उसे कमरे में फंदे से लटका हुआ देखा। उसका शोर सुनकर मृतक की मां और भाई कमरे में पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों के सहयोग से रस्सी काट कर रजत को फंदे से उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मृतक की मां के भी बयान दर्ज किए हैं। उन्होंने बताया कि रजत की पत्नी उससे शादी के छह माह बाद अलग होकर मायके चली गई थी। इसके बाद से ही वह उसे तंग कर रही थी। रजत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बैहना जट्टां में क्लर्क के पद पर तैनात था। डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने बताया कि मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें