फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: महिला की जहरीला पदार्थ खाने से मौत

Sun, 28 Jul 2024 11:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मैहरी काथला के पलियां की महिला ने एम्स बिलासपुर में तोड़ा दम
विज्ञापन

भराड़ी पुलिस ने मामला दर्जकर शुरू की छानबीन
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। भराड़ी थाना के तहत मैहरी काथला पंचायत के पलियां गांव में एक महिला की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक पलियां गांव की डिंपल कुमारी(30) शनिवार को अपने घर में थी। डिंपल के पति सतीश कुमार उड़ीसा में कार्य करते है, जो कुछ दिन से पहले घर आया। शनिवार शाम करीब 7:00 बजे डिम्पल ने अपने पति को कहा कि घर में हल्दी खत्म हुई है, दुकान से जाकर हल्दी ले आओ। पति दुकान से हल्दी लेने के लिए चला गया। जब वह हल्दी लेकर गजर पहुंचा तो देखा कि पत्नी डिम्पल को उल्टियां लगी हुई थी। सतीश ने पत्नी को कुठेड़ा अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने बताया कि डिंपल ने जहरीला पदार्थ खाया है। इसके बाद महिला को घुमारवीं अस्पताल ले गए, जहां से एम्स बिलासपुर रेफर कर दिया गया। रातभर चिकित्सक डिंपल को बचाने का प्रयास करते रहे, लेकिन रविवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मायका पक्ष के अनुसार उनकी बेटी को किसी प्रकार की कोई तंगी नहीं थी। लेकिन जहरीला पदार्थ खाने की वजह क्या रही, उसका सच सामने आना जरूरी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है। डिम्प्ल की छह साल की बेटी है। घुमारवीं के पुलिस उपाधीक्षक चंद्रपाल ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें