फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: पत्नी और बच्चे को किया कमरे में बंद, पुलिस ने तोड़ा ताला

Sun, 21 Jul 2024 11:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भराड़ी थाना के तहत कोट गांव में 36 घंटे कमरे में रहे बंद, पति पर मामला दर्ज
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ताला तोड़कर मां और बच्चे को निकाला कमरे से बाहर

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। पुलिस थाना भराड़ी के तहत कोट गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और दूध पीती बच्ची को करीब 36 घंटे तक घर के कमरे में बंद रखा। महिला ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंकर ताला तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। महिला की शिकायत पर पुलिस ने पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसका पति परिवहन निगम में कार्यरत है। 18 जुलाई को दिन में उसका पति घर पर था। शाम को उसके पति ने कहा कि वह ड्यूटी पर जा रहा है, अंदर से दरवाजा बंद कर लेना। इसके बाद पत्नी ने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और सो गई। 19 जुलाई को वह पूरा दिन अपने घर के अंदर ही रही। बच्ची छोटी है जिसके चलते घर के अंदर ही रहकर बच्ची की देखभाल करनी पड़ती है। 20 जुलाई को सुबह जब वह बाहर निकलने लगी तो पाया कि घर का दरवाजा बाहर से बंद था। इसके बाद पड़ोसियों को बुलाया कि दरवाजा खोल दो। पड़ोसियों ने बताया कि दरवाजे पर बाहर से ताला लगा हुआ है। इसके बाद महिला ने भराड़ी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घर का ताला तोड़ कर उसे व बच्ची को बाहर निकाला। महिला ने बताया कि उसका पति शादी के बाद से ही उसके साथ दुर्व्यवहार करता है।
विज्ञापन

महिला की शिकायत के आधार पर पति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।
-देवानंद, थाना प्रभारी, भराड़ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें