फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: पेयजल की समस्या से जूझ रहे लूहारड़ गांव के लोग

Thu, 30 May 2024 11:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
-तीनों ओर से गोबिंद सागर झील से घिरा है गांव
विज्ञापन

ग्रामीणों ने वाटर गार्ड पर मनमर्जी से पानी छोड़ने का लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। झंडूता उपमंडल की पंचायत नखलेहड़ा के भाखड़ा विस्थापित लूरहाड़ गांव के लोग पीने के पानी की समस्या झेल रहे हैं। गांव तीनों ओर से गोबिंद सागर झील से घिरा हुआ है। गांव के लोग जल शक्ति विभाग की पेयजल योजना पर ही निर्भर है। यहां पुराने जलस्त्रोत नहीं है और न ही कोई हैंडपंप की सुविधा उपलब्ध हैं। ऐसे में लोगों को पीने के पानी के लिए इधर उधर भटकना पड़ता है। लोगों का कहना है कि यह समस्या करीब तीन माह से चली हुई है। पेयजल की नियमित आपूर्ति नहीं हो रही है। दो तीन दिन बाद जब पानी की आपूर्ति बहाल होती है तो उसका भी निर्धारित समय नहीं है। लोगों ने वाटर गार्ड पर मनमर्जी से पानी छोड़ने का आरोप लगाया है। ऐसे में लोगों को और अधिक परेशानी झेलनी पड़ती है। स्थानीय विजय वशिष्ठ, जगत राम शर्मा, कृष्ण लाल, करतार सिंह, मोहन लाल, विजय कुमारी, विद्या देवी ने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों से शीघ्र समस्या के समाधान की मांग की है।

कोट
पानी का जलस्तर कम होने के कारण पेयजल योजनाओं में असर पड़ा है। लोगों की समस्या ध्यान में आई है। शीघ्र समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
-अमन ठाकुर, सहायक अभियंता, जल शक्ति विभाग झंडूता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें