फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: दधोल कलां में करंट लगने से 25 वर्षीय युवक की मौत, छत से गिरने के बाद तोड़ा दम

Fri, 31 Jul 2026 04:04 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, भराड़ी (बिलासपुर)।

सार

बिलासपुर जिले के दधोल कलां गांव में शुक्रवार को करंट लगने से 25 वर्षीय युवक पंकज की मौत हो गई। छत की लोहे की रेलिंग में करंट आने से उसे झटका लगा और वह नीचे गिर गया। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पंचायत प्रधान ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलासपुर जिले के घुमारवीं उपमंडल की दधोल पंचायत के दधोल कलां गांव में शुक्रवार दोपहर करंट लगने से 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब युवक घर की छत पर किसी काम से गया था। छत पर लगी लोहे की रेलिंग में अचानक करंट आने से उसे जोरदार झटका लगा और वह संतुलन खोकर नीचे गिर गया। गंभीर रूप से घायल युवक को पहले स्थानीय निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे नागरिक अस्पताल घुमारवीं रेफर कर दिया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार दधोल कलां निवासी पंकज (25) शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे घर की छत पर काम कर रहा था। इसी दौरान उसका हाथ लोहे की रेलिंग से छू गया, जिसमें किसी कारणवश विद्युत प्रवाह था। करंट लगने के बाद वह छत से नीचे गिर गया। परिजन और ग्रामीण तुरंत उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों के प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी।

घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है। पंचायत प्रधान पुरुषोत्तम ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए बताया कि पंकज परिवार का इकलौता बेटा था। उन्होंने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को फौरी राहत और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले की जानकारी मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं हादसे के कारणों की भी जांच की जा रही है कि आखिर छत की लोहे की रेलिंग में करंट कैसे आया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें