फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बिलासपुर कॉलेज ने तीसरी बार जीती ओवरऑल बॉक्सिंग चैंपियनशिप

विज्ञापन
बिलासपुर महाविद्यालय में खिलाड़ियों को इंटर-कॉलेज बॉक्सिंग स्पर्धा में ओवरऑल चैंपियन बनने पर सम
विज्ञापन
इंटर-कॉलेज स्पर्धा में सात पदक जीतकर खिलाड़ियों ने बढ़ाया महाविद्यालय का मान
विज्ञापन

कॉलेज पहुंचने पर प्राचार्य ने खिलाड़ियों का हार पहनाकर किया स्वागत

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर के खिलाड़ियों ने दौलतपुर चौक कॉलेज में आयोजित चार दिवसीय इंटर कॉलेज बॉक्सिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरी बार ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के खिलाड़ियों ने चार स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य सहित कुल सात पदक हासिल कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया।
प्रतियोगिता में महाविद्यालय के नौ खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में भाग लिया। इनमें प्रांजल ने 47-52 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। नितेश कुमार ने 65-70 किलोग्राम, ऋतेश ने 71-75 किलोग्राम और अनिकेत ठाकुर ने 80-85 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किए। वहीं, पीयूष नेगी ने 60-65 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक अपने नाम किया। प्रत्युष ने 80-90 किलोग्राम और ध्रुव ने 90-95 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीतकर टीम की उपलब्धि में योगदान दिया।
विज्ञापन

महाविद्यालय पहुंचने पर प्राचार्य डॉ. पीएस कटवाल और अन्य प्राध्यापकों ने टीम इंचार्ज डॉ. घनश्याम सहित खिलाड़ियों का हार पहनाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया। प्राचार्य ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि तीसरी बार ओवरऑल चैंपियनशिप जीतना महाविद्यालय के लिए गौरव की बात है। उन्होंने टीम इंचार्ज और सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

इस अवसर पर सह प्राचार्य प्रो. प्रेमजीत, एनसीसी नेवल विंग के प्रभारी प्रो. श्रवण, कॅरिअर काउंसिल एवं प्लेसमेंट सेल की समन्वयक डॉ. नम्रता, खेल विभागाध्यक्ष डॉ. प्रवेश और बीसीए विभाग के समन्वयक प्रो. अश्वनी सहित अन्य प्राध्यापक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें