फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: एथलीट मीट में बिलासपुर कॉलेज की छात्राओं ने पाया दूसरा स्थान

Mon, 18 Nov 2024 11:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
इंटर कॉलेज एथलीट मीट में भाग लेने वाले बिलासपुर कॉलेज के खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
धावकों ने प्रतियोगिता में बनाए नए रिकॉर्ड
विज्ञापन

कॉलेज प्रशासन ने प्रतिभागियों को किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। इंटर कॉलेज में एनुअल एथलीट मीट में राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर की छात्राओं की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया है। पल्लवी चंदेल ने लंबीकूद में नया विश्वविद्यालय रिकॉर्ड 5.46 मीटर बनाया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
400 मीटर रिले दौड़ में छात्राओं की टीम ने स्वर्ण पदक जीता। छात्राओं के वर्ग में तीन स्वर्ण, तीन रजत, तीन कांस्य पदक जीतकर ओवरऑल दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं, छात्र वर्ग में अमन सिंह ने भी 6.94 मीटर का नया रिकॉर्ड बना कर स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में हुआ, जिसमें राजकीय महाविद्यालय पुरुष और महिला वर्ग के 15 प्रतिभागियों ने भाग लिया। टीम का प्रतिनिधित्व प्रो. राजीव कुमार ने किया। इस उपलब्धि पर कॉलेज प्रशासन ने सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें