- महाविद्यालय परिसर में किया अमृत कलश यात्रा का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई (एनएसएस) ने कॉलेज परिसर में मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत अमृत कलश यात्रा का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रोफेसर नीना वासुदेवा ने की।
उन्होंने स्वयंसेवकों को पांच प्रण शपथ दिलाई। उन्होंने स्वयंसेवकों से जागरूक नागरिक बनकर देश के उत्थान में अपना योगदान देने का आवाहन किया। उसके बाद महाविद्यालय प्राचार्य और सभी उपस्थित प्राध्यापकों और 100 स्वयंसेवियों ने अपने-अपने घरों से लाई हुई मिट्टी, चावल अमृत कलश में एकत्रित किए। मेरी माटी मेरा देश अभियान द्वारा जन-जन में अपनी माटी के प्रति श्रद्धा और समर्पण के भाव को जागृत करने व भारत के देशभक्त शूरवीरों को श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से संपूर्ण भारत के कोने-कोने से एकत्रित की गई मिट्टी को दिल्ली में अमृत वाटिका के निर्माण के लिए उपयोग किया जाएगा। इस अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यापक डॉक्टर प्रेम सिंह कटवाल, प्रोफेसर जगबीर सिंह चंदेल, प्रो. भूमिंदर जसवाल, प्रो. श्रवण कुमार, डॉ. नम्रता पठानिया, प्रो. श्यामलाल, प्रो. प्रवीण संख्यान, डॉ. अमित कुमार, डॉ. प्रियंका, प्रो. सोनिया और अन्य उपस्थित रहे।