बिलासपुर कॉलेज में एनसीसी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित कैडेट्स। स्रोत: कॉलेज प्रबंधन।
प्राचार्य ने युवाओं को अनुशासन और राष्ट्र सेवा के लिए किया प्रेरित
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर के छात्र और छात्रा विंग के 75 एनसीसी कैडेट्स ने एनसीसी दिवस मनाया। इस अवसर पर एनसीसी आर्मी विंग की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पीएस कटवाल ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। कैडेट्स ने देशभक्ति से ओतप्रोत भाषण और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। भाषणों में एनसीसी के इतिहास, अनुशासन, राष्ट्र निर्माण और युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला गया। प्राचार्य ने कहा कि एनसीसी विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यह युवाओं में अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र सेवा की भावना विकसित करती है। एनसीसी अधिकारी कैप्टन डॉ. जय चंद ने भी कैडेट्स को एकता और अनुशासन के मूल सिद्धांतों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। सीटीओ प्रो. शीतल धीमान ने कैडेट्स की भागीदारी की सराहना की।
कार्यक्रम के अंत में कैडेट्स ने राष्ट्र सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया। कैडेट रिया,आस्था,नम्रता और अंकिता ने मंच संचालन किया। इस अवसर पर प्रो. प्रेमजीत, डॉ. सोनिया राठौड़ और सब लेफ्टिनेंट डॉ. सुरेश कुमार मौजूद रहे।