फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर: उल्टी आने का बहाना, कोर्ट की दूसरी मंजिल से छलांग लगाकर चिट्टा आरोपी फरार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

Tue, 22 Sep 2026 02:55 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।

सार

बिलासपुर में चिट्टे के मामले में गिरफ्तार 32 वर्षीय आरोपी चंद्रवीर न्यायालय परिसर से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। आरोपी ने उल्टी आने की बात कहकर वॉशरूम जाने की बात कही और पुलिसकर्मी उसे ले जा रहे थे। इसी दौरान उसने कोर्ट की पहली मंजिल से छलांग लगा दी और भाग निकला। 
विज्ञापन
पुलिस को चकमा देकर फरार आरोपी पकड़ा। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस थाना स्वारघाट के तहत चिट्टे के साथ गिरफ्तार एक आरोपी मंगलवार को बिलासपुर न्यायालय परिसर से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। आरोपी ने कोर्ट की पहली मंजिल से छलांग लगाई और मौके से भाग निकला। घटना के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया और आरोपी की तलाश के लिए तुरंत सर्च अभियान शुरू किया गया।

विज्ञापन




पुलिस ने ड्रोन की मदद से भी तलाश अभियान चलाया। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आरोपी को बस अड्डे के समीप एक शौचालय के पास से पकड़ लिया गया। मामले में हुई लापरवाही को लेकर दो पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन


वोल्वो बस की जांच में पकड़ा गया था आरोपी
जानकारी के अनुसार, एसडीटी बिलासपुर ने फोरलेन पर एक वोल्वो बस की जांच के दौरान कुल्लू निवासी 32 वर्षीय चंद्रवीर को पकड़ा था। उसके कब्जे से 12.58 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद होने के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। मंगलवार सुबह पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश करने के लिए स्वारघाट से बिलासपुर लेकर पहुंची थी। दोपहर के समय आरोपी को न्यायालय परिसर के अंदर ले जाया गया।
 

Trending Videos

उल्टी आने की बात कहकर वॉशरूम जाने लगा
न्यायालय परिसर में आरोपी ने पुलिसकर्मियों से कहा कि उसे उल्टी आ रही है। इसके बाद पुलिसकर्मी उसे वॉशरूम की ओर ले जा रहे थे। इसी दौरान आरोपी ने कोर्ट की पहली मंजिल से छलांग लगा दी और वहां से भाग निकला। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह फरार होने में कामयाब रहा।

ड्रोन से शुरू हुआ सर्च अभियान
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन ने पूरे शहर में सर्च अभियान शुरू कर दिया। संभावित रास्तों और ठिकानों पर पुलिस टीमों ने तलाश की। इसके साथ ही ड्रोन के माध्यम से भी सर्च अभियान चलाया गया। तलाश के दौरान आरोपी बस अड्डे के समीप एक शौचालय के पास छिपा हुआ मिला। करीब डेढ़ घंटे बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। आरोपी के पकड़े जाने के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ भी जमा हो गई।
विज्ञापन

दो पुलिसकर्मी निलंबित
घटना के बाद पुलिस अधीक्षक ने मामले में हुई लापरवाही को लेकर तत्काल रिपोर्ट मांगी। रिपोर्ट के बाद मामले से संबंधित दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान ने बताया कि न्यायालय परिसर से भागे आरोपी को पकड़ लिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले में संबंधित दो पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है और मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें