फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: मंडी भराड़ी में ट्रक से 150 पेटी बीयर बरामद, चालक के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज

Wed, 13 May 2026 02:00 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।

सार

हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर में सदर थाना पुलिस ने मंडी भराड़ी क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान एक ट्रक से 150 पेटी बीयर बरामद की है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सदर थाना पुलिस ने मंडी भराड़ी क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान एक ट्रक से 150 पेटी बीयर बरामद की है। पुलिस ने चालक के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार बुधवार तड़के सदर थाना पुलिस की टीम गश्त और नाकाबंदी पर थी। इसी दौरान जबली के पास सुबह  पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि किरतपुर की ओर से आ रहे एक ट्रक में भारी मात्रा में अवैध शराब लाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ट्रक को रोककर तलाशी ली।
विज्ञापन


तलाशी के दौरान ट्रक से 150 पेटी बीयर बरामद हुई। ट्रक चालक की पहचान पवन कुमार (33) निवासी गांव रानी कोटला, तहसील सदर जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार चालक शराब से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सदर थाना में मामला दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें