फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार से प्रतिबंधित नशे के कैप्सूल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं पुलिस थाना के अंतर्गत एक बाइक सवार युवक से प्रतिबंधित नशे के कैप्सूल बरामद किए गए हैं। पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार घुमारवीं थाना की पुलिस टीम गश्त कर रही थी। पुलिस ने एक बाइक सवार को जांच के लिए रोका। बाइक सवार पुलिस को देखकर घबरा गया। पुलिस ने युवक की तलाशी ली उसकी जेब से प्रतिबंधित नशे के 45 कैप्सूल बरामद हुए। आरोपी की पहचान संदीप कुमार (34) पुत्र कृष्ण सिंह गांव व डाकघर कुठेड़ा, तहसील घुमारवीं के रूप में हुई है। डीएसपी अनिल ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें