बिलासपुर। बाइक चुरा रहे एक युवक को कुछ लोगों ने रंगे हाथ दबोच लिया और बाइक बरामद कर मारपीट कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
नगर के मोहल्ला पंजाबी कॉलोनी निवासी संजय पुत्र अशोक कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह बाइक से अपने घर शनिवार की दोपहर अपने घर गया था। उसने बाइक घर के बाहर खड़ी कर दी थी। कुछ देर बाद वह घर के बाहर निकला, तो देखा कि बाइक लेकर एक युवक भागने का प्रयास कर रहा है। उसने शोर मचा दिया। आरोप है कि बाइक स्वामी ने लोगों की मदद से आरोपी युवक को बाइक समेत दबोच लिया और मारपीट कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने संजय की ओर से नगर के मोहल्ला सिंह कॉलोनी निवासी विक्की पुत्र वीर सिंह के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार करने की कार्रवाई की है। संवाद