-पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पुलिस थाना बरमाणा के तहत पंजगाईं में घर की पार्किंग से एक बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में अक्षय शर्मा निवासी गांव व डाकघर पंजगाईं तहसील सदर जिला बिलासपुर ने बताया कि इसने अपनी बाइक को हर दिन की तरह घर की पार्किंग में पार्क किया था। लेकिन जब यह रात को पार्किंग के पास पहुंचा तो बाइक वहां पर नहीं मिली। अक्षय ने बताया कि इसने अपनी बाइक को हर जगह तलाश किया लेकिन उसे बाइक का कुछ भी पता नहीं लग पाया। बताया कि बाइक 2012 मॉडल की थी जिसकी कीमत करीब 23 हजार रुपये है। डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने बताया कि मामले की जांच जारी है।