फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बाइक रैली निकालकर किया मतदान के लिए जागरुक

विज्ञापन
विज्ञापन
- अतिरिक्त उपायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
विज्ञापन

- एसडीएम सदर और डीएसपी ने किया रैली का किया संचालन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाताओं को जागरुक करने के लिए शनिवार को उपायुक्त कार्यालय के परिसर से बाइक और स्कूटी रैली निकाली गई। रैली को अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. निधि पटेल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

रैली का संचालन एसडीएम सदर अभिषेक गर्ग और डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने किया। जिला यातायात प्रभारी कुलदीप सिंह और आरक्षी संजीव कुमार ने ट्रैफिक का संचालन करते हुए रैली की अगुवाई की। रैली में बिलासपुर कॉलेज और आईटीआई बिलासपुर के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। रैली उपायुक्त कार्यालय परिसर से होते हुए कॉलेज चौक, गुरुद्वारा चौक, छात्र स्कूल बिलासपुर, गर्ल्स स्कूल बिलासपुर से होते हुए हॉट स्पॉट से बामटा चौक पहुंची। बामटा चौक से वापस आकर बस अड्डा बिलासपुर, डियारा सेक्टर से लखनपुर होते हुए उपायुक्त कार्यालय परिसर में रैली का समापन हुआ। इस दौरान लोग मतदाता जागरुकता संबंधी नारे भी लगाए गए। रैली में मेरा वोट मेरी ड्यूटी गाने के माध्यम से लोगों को 1 जून को होने वाले लोकसभा चुनाव में वोट डालने के लिए जागरुक किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. निधि पटेल ने बताया कि प्रशासन लोगों को शत-प्रतिशत मतदान के लिए स्वीप कार्यक्रमों के माध्यम से जागरूक करने का प्रयास कर रहा है। इस रैली में सहायक सूचना अधिकारी राज कुमार, तकनीकी सहायक जसवंत सिंह, सुभाष चंद और स्वीप सेल में कार्यरत अमन और दीपक ने भी भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें