फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बाग खुर्द के पास बाइक और कार की टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
-बाइक सवार दो लोग घायल, एम्स में उपचाराधीन
विज्ञापन

-कार चालक के बयान पर मामला दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पुलिस थाना बरमाणा के तहत नम्होल के बाग खुर्द के पास एक बाइक और कार की टक्कर हो गई। टक्कर में बाइक सवार दो व्यक्ति घायल हो गए। घायलों का इलाज एम्स बिलासपुर में चल रहा है। पुलिस ने मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दोपहर के समय शिमला-धर्मशाला हाईवे पर बाग खुर्द के पास ओवर टेक करते समय बाइक कार से टकरा गई। बाइक पर दो लोग सवार थे। घटना की जानकारी मिलते की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायल दोनों बाइक सवारों को एंबुलेंस के माध्यम से एम्स बिलासपुर ले जाया गया, जहां पर उनका उपचार चल रहा है। पुलिस को दिए बयान में कार चालक जयपाल सिंह ने बताया कि बाइक चालक कुछ ट्रकों को ओवरटेक करते हुए सामने से आकर कार से टकरा गया। पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ बरमाणा थाने में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। घायलों की पहचान वनित कुमार (32) निवासी गांव गंडार डाकघर मरेरा तहसील जयसिंहपुर और नितिन चौधरी (32) निवासी गांव व डाकघर नागनपट्ट तहसील धर्मशाला जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें