फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: एम्स बिलासपुर में टैक्सी कारोबारियों के लिए बड़ा मौका

Wed, 06 May 2026 11:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चयनित ऑपरेटर से होगा 2 वर्ष का अनुबंध
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। एम्स बिलासपुर ने अपनी परिवहन सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए 72 लाख रुपये का टेंडर जारी किया है। सरकारी ई-मार्केटप्लेस पोर्टल के माध्यम से जारी यह निविदा स्थानीय और क्षेत्रीय टैक्सी ऑपरेटरों के लिए कारोबार बढ़ाने का बड़ा अवसर मानी जा रही है।
विज्ञापन

संस्थान द्वारा जारी इस टेंडर के तहत चयनित ऑपरेटर को 2 वर्षों के लिए सेवाएं प्रदान करने का अनुबंध मिलेगा। इससे कारोबारियों को स्थिर और नियमित आय का भरोसेमंद स्रोत मिल सकता है, जो ट्रांसपोर्ट सेक्टर में काफी अहम माना जाता है। टेंडर में कुल 6 वाहनों की मांग रखी गई है, जिनमें टोयोटा इनोवा क्रिस्टा, टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस, मारुति सुजुकी अर्टिगा और होंडा सिटी जैसे मॉडल शामिल हैं। खास बात यह है कि सभी वाहन 2023 या उससे नए होने चाहिए, जिससे स्पष्ट है कि संस्थान आधुनिक और सुरक्षित परिवहन सेवाओं को प्राथमिकता दे रहा है। ऑपरेशनल मॉडल के तहत सेवाएं मासिक आधार पर होंगी। इसमें 1500 किलोमीटर तक के उपयोग को अगले महीने में कैरी फॉरवर्ड करने की सुविधा दी गई है, जिससे ऑपरेटरों को अपने वाहनों के बेहतर उपयोग और लागत प्रबंधन में सहूलियत मिलेगी। पात्रता की बात करें तो टेंडर में भाग लेने वाली एजेंसी का पिछले तीन वर्षों का औसत वार्षिक टर्नओवर कम से कम 36 लाख रुपये होना चाहिए। इसके अलावा सरकारी या प्रतिष्ठित निजी संस्थानों के साथ समान सेवाओं का कम से कम 3 साल का अनुभव भी अनिवार्य रखा गया है। महत्वपूर्ण तिथियों के अनुसार प्री-बिड मीटिंग 13 मई 2026 को अपराह्न 3 बजे आयोजित होगी, जबकि बिड जमा करने की अंतिम तिथि 27 मई 2026 शाम 5 बजे तक तय की गई है। उसी दिन शाम 5:30 बजे बिड खोली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें