फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: फेटीधार में कलश यात्रा के साथ भागवत कथा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मां ज्वाला मंदिर सनौर से निकली कलश यात्रा
विज्ञापन


भगेड़ (बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल के फेटी धार स्थित सिद्ध बाबा गोदड़िया मंदिर प्रांगण में कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर फटोह व पनोह के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग कलश यात्रा में भाग लिया।
विज्ञापन

कलश यात्रा पनोह पंचायत के गांव सनौर स्थित मां ज्वाला मंदिर से आरंभ हुई। यहां से मां ज्वाला की पवित्र ज्योति लाई गई। मां ज्वाला मंदिर के पुजारी सुरजीत सिंह ने बताया कि श्रीमद् भागवत पुराण के साथ करीब दो किलोमीटर लंबी कलश यात्रा निकाली गई। इसमें महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने भाग लिया। वाचक पंडित माधव शरण चंदन शर्मा सात दिनों तक श्रीमद् भागवत कथा का गुणगान करेंगे। कथा के समापन पर 31 दिसंबर को भंडारे का आयोजन किया जाएगा। मंदिर के पुजारी मस्तराम ने भी श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि वे भागवत कथा में उपस्थित होकर धार्मिक आयोजन को सफल बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें