सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल ऋषिकेश में हिंदू सम्मेलन पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित मुख्यातिथि
सम्मेलन में सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण की दी जानकारी
सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल ऋषिकेश में हिंदू सम्मेलन का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश (बिलासपुर)। विधानसभा क्षेत्र झंडूता की ग्राम पंचायत डमली के सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल ऋषिकेश में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ऋषिकेश मंडल हिंदू सम्मेलन समिति ने किया।
इस दौरान बच्चों ने एकल गीत, देशभक्ति गीत, लक्ष्मीबाई का किरदार सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समारोह में महंत हरिदास मुख्यातिथि, अध्यक्ष बलदेव शर्मा, परशुराम विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह में मुख्य वक्ता के रूप में विजय शर्मा ने शिरकत की। उन्होंने समाज में हो रहे परिवर्तन के बारे में, सामाजिक समरसता और कुटुंब प्रबोधन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि समाज को बदलने से पहले अपने विचारों को और अपने आप को बदलना बहुत जरूरी है। हम दूसरों को अपने विचार तभी बता सकते हैं यदि हम अपने आप उन विचारों को ग्रहण करें। आजकल समाज में नशाखोरी बहुत ज्यादा बढ़ चुकी है इसके जाल में बच्चे बहुत ज्यादा फंस रहे हैं। समाज का यहां दायित्व बनता है कि इन बुराइयों के प्रति इकट्ठे होकर लड़ा जाएं। आज के समय में बाहर से आने वाले लोग समाज को खराब कर रहे हैं और विभिन्न तरीकों से समाज के अंदर गंदा माहौल पैदा कर रहे हैं। इसके लिए समाज को एकजुट होकर विचार करना चाहिए हम सब एक साथ होकर इन बुराइयों पर विजय प्राप्त कर सकते हैं। इसमें ऋषिकेश, बैहना जट्टा पंचायत के लोगों ने हिस्सा लिया।