फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बीडीटीएस की नई कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- ध्यान सिंह ठाकुर मुख्य संरक्षक, राजेश ठाकुर बने चेयरमैन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सीमेंट प्लांट बरमाणा से माल ढुलाई के लिए अधिकृत बिलासपुर ट्रक ऑपरेटर सभा (बीडीटीएस) की गठित नई कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है।
सभा के महासचिव प्रदीप ठाकुर ने बताया कि प्रधान जीत राम गौतम की अध्यक्षता में हुई बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। ध्यान सिंह ठाकुर को मुख्य संरक्षक, राजेश ठाकुर को चेयरमैन, बालकराम कपिल को कोषाध्यक्ष, कश्मीर सिंह को वरिष्ठ उपप्रधान, शेर सिंह ठाकुर को उपाध्यक्ष, राम कुमार शर्मा को मुख्य सलाहकार, संतोष ठाकुर को सह सचिव, सुभाष कपिल को मीडिया सेक्रेटरी और रतन लाल ठाकुर को सह कोषाध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपी गई है। बता दें कि 8 जनवरी को जीतराम गौतम बीडीटीएस के नए प्रधान बने हैं, जबकि जय सिंह ठाकुर उपप्रधान और प्रदीप ठाकुर को महासचिव बनाया गया है। महासचिव प्रदीप ठाकुर ने सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि प्रधान जीत राम गौतम को दूसरी बार प्रधान पद की जिम्मेदारी मिली है। इससे पहले भी उनके ऑपरेटरों के हितों के लिए बेहतर सेवाएं देने में भरसक प्रयास रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें