फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारदर्शिता से चल रहे बीडीटीएस प्रबंधन के कार्य : प्रदीप ठाकुर

विज्ञापन
विज्ञापन
बोले-कोई गड़बड़ हुई तो प्रबंधन करेगा कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बीडीटीएस प्रबंधन के सभी कार्य पारदर्शिता के साथ हो रहे हैं। यदि किसी प्रकार की कोई गड़बड़ होती है तो प्रबंधन तुरंत हरकत में आएगा और कार्रवाई करेगा। यह बता बीडीटीएस के महासचिव प्रदीप ठाकुर ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्तमान बीडीटीएस कार्यकारिणी सभी के साथ तालमेल बनाकर कार्य कर रही है। सीमेंट ढुलाई की लोडिंग और अनलोडिंग प्रबंधन की देखरेख के साथ हो रहा है। जहां गाड़ियां अनलोड नहीं हो रही हैं, वहां संपर्क साधकर आ रही समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ एक ऑपरेटर कह रहे हैं कि आज भी गाड़ियां पांच दिन तक खाली नहीं हो रही हैं। यह आरोप सब निराधार हैं। जब सीमेंट की गाड़ी फैक्टरी से लोड होती है और जब गंतव्य तक नहीं पहुंचती तो उसे अनलोडिंग नहीं मान सकते। सभी डंप पर मांग के अनुरूप ही सीमेंट डिमांड हो रही है। उन्होंने कहा कि जहां अधिक अतिरिक्त स्टॉक भर रहा है वहां के डंपों पर सीमेंट ढुलाई की डिमांड बंद कर दी है। उन्होंने कहा कि कुछ एक वार्ड सदस्यों पर अपने और अपने चहहतों के लिए गेट पास देने के आरोप बिल्कुल गलत है। सारा काम पारदर्शी से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें