फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

60 ऑक्सीजन डी टाईप ऑक्सीजन रेगुलेटर देने पर बीडीटीएस का जताया आभार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। उपायुक्त रोहित जम्वाल ने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण की दूसरी लहर से बचने के लिए देश एकजुट है। उन्होंने बताया कि इस संकट की घड़ी में भरपूर सहयोग प्रदान करने के लिए विभिन्न संगठन आगे आ रहे हैं। इस विकट परिस्थिति से बाहर निकलने के लिए ट्रक ऑपरेटर ट्रांसपोर्ट सहकारी सभा (बीडीटीएस) ने 60 डी टाईप ऑक्सीजन रेगुलेटर प्रदान किए हैं। उन्होंने कहा कि बीडीटीएस समाज सेवा और भलाई करने के लिए तत्पर है। कोरोना संक्रमण में संकट की इस घड़ी में बीडीटीएस ने जो सहयोग दिया है वह सराहनीय कार्य है।
विज्ञापन

उन्होंने इस नैतिक कार्य के लिए सभा के सभी पदाधिकारियों का आभार जताया है। बीडीटीएस प्रधान जीत राम गौतम ने बताया कि सभा हर संभव सहयोग देने के लिए प्रशासन के साथ खड़ी है। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी कोरोना काल के दौरान सहयोग प्रदान किया गया था और आने वाले समय में भी इसी प्रकार सहयोग दिया जाएगा।
इस अवसर पर बीडीटीएस अध्यक्ष गंगा सिंह ठाकुर, महासचिव रजनीश ठाकुर, कोषाध्यक्ष राकेश ठाकुर, उप प्रधान जय सिंह, वरिष्ठ उप प्रधान कश्मीर सिंह, मुख्य संरक्षक अरविंद सिंह, सह सचिव राजेश ठाकुर, सह कोषाध्यक्ष शेर सिंह, अड्डा प्रभारी रोशन लाल ठाकुर, सलाहकार संतोष, कानूनी सलाहकार राजेश ठाकुर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें