फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किरण कुमारी अध्यक्ष और विजय कुमार बने पंस उपाध्यक्ष

विज्ञापन
बीडीसी अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का मुंह मीठा करवाते रणधीर शर्मा। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
स्वारघाट (बिलासपुर)। विकास खंड स्वारघाट में बीडीसी अध्यक्ष भाजपा समर्थित किरण कुमारी और उपाध्यक्ष विजय कुमार बने हैं। श्री नयनादेवी जी के पूर्व विधायक एवं भाजपा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने जिला परिषद की तीन सीटें जीताने के बाद अब श्री नयनादेवी में बीडीसी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर भी बाजी मारते हुए कांग्रेस को जोरदार झटका दिया है।
विज्ञापन

स्वारघाट विकास खंड में बीडीसी की कुल 15 सीटे हैं। मंगलवार को बीडीसी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव मतदान से हुआ। अध्यक्ष पद के लिए भाजपा समर्थित किरण कुमारी और कांग्रेस समर्थित सपना देवी के बीच मुकाबला हुआ। उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा समर्थित विजय कुमार और कांग्रेस समर्थित सुनीता देवी मैदान में थे। अध्यक्ष पद के लिए किरण कुमारी पत्नी सोमनाथ निवासी गांव स्वाहण और सपना देवी पत्नी महेंद्र सिंह निवासी दुलहेत में कांटे की टक्कर हुई। दोनों उम्मीदवारों को सात-सात मत पड़े, जबकि एक वोट रद्द हुआ। मुकाबला टाई होने पर पर्ची सिस्टम से चुनाव हुआ। इसमें किरण कुमारी को विजेता घोषित किया गया। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा समर्थित उम्मीदवार विजय कुमार पुत्र पुन्नू राम निवासी गांव भटेड़ को 10 वोट, जबकि कांग्रेस समर्थित सुनीता देवी निवासी इल्लेवाल ग्वालथाई को पांच वोट पड़े। भाजपा समर्थित विजय कुमार विजयी रहे।
विज्ञापन

बीडीसी अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पदों पर भाजपा की जीत के बाद पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा दोनों को बधाई देने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें