फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: सदर में पंचायत वार्ड सदस्यों का बुनियादी प्रशिक्षण पूरा

विज्ञापन
नव निर्वाचित पंचायत वार्ड सदस्यों के बुनियादी प्रशिक्षण कार्यक्रम में मौजूद अधिकारी। स्रोत: डीप
विज्ञापन
पांचवें और अंतिम बैच के समापन पर सरकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक पहुंचाने के लिए किया प्रेरित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सदर विकास खंड बिलासपुर में नवनिर्वाचित पंचायत वार्ड सदस्यों के चार दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण का पांचवां और अंतिम बैच संपन्न हो गया। इसके साथ ही विकासखंड के सभी नवनिर्वाचित वार्ड सदस्यों के प्रशिक्षण का लक्ष्य पूरा हो गया है।
खंड विकास अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य पंचायत प्रतिनिधियों को उनके दायित्वों, सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी देना है, ताकि वे जनसमस्याओं के समाधान में प्रभावी भूमिका निभा सकें। प्रशिक्षण के दौरान खंड विकास कार्यालय सहित बाल विकास परियोजना, बाल संरक्षण, अग्निशमन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने विभागीय योजनाओं और सेवाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजय कुमार ने पंचायत प्रतिनिधियों से प्रशिक्षण में मिली जानकारी का उपयोग अपने क्षेत्रों में करने और पात्र ग्रामीणों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए सक्रिय रहने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि किसी समस्या या जानकारी के लिए संबंधित प्रशिक्षकों से संपर्क किया जा सकता है। कार्यक्रम में जसवीर सिंह, अधीक्षक अमरचंद और सहायक अभियंता तिलक राज ठाकुर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें