फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बरठीं स्कूल के बच्चों ने जानी कचरा प्रबंधन की प्रक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीबरठीं(बिलासपुर)। वेस्ट मैनेजमेंट पर बच्चों, अभिभावकों, अध्यापकों के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरठीं में इको क्लब के सौजन्य से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

विज्ञान तकनीक और पर्यावरण के सौजन्य से आयोजित इस कार्यशाला में हॉर्टिकल्चर कॉलेज नेरी हमीरपुर से डॉ. यशस्वी ठाकुर, डॉ. अदिति ने सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने के साथ-साथ जैविक खाद पर बच्चों को जागरूक किया। कचरे के यूज, रीयूज और रिफ्यूज के ऊपर जानकारी दी। कचरे को दोबारा प्रयोग करके एक बार फिर से काम में लाने पर भी उन्होंने बच्चों को बताया। बताया कि कुल 3.4 लाख टन ई-कचरे में से अभी हम जितना दोबारा उपयोग कर पाते हैं वह बहुत कम है। जोकि पर्यावरण के लिए बहुत ही हानिकारक है। आए दिन धरती और यहां तक कि पानी की गहराई तक बढ़ते प्लास्टिक का साम्राज्य पर्यावरण और जीवन के लिए अत्यंत घातक बताया। उन्होंने बच्चों से कूड़ा कचरा न फैलाने का भी आह्वान किया। उन्होंने धरती और पर्यावरण को बचाने की बात की। डॉ. अदिति ने जैविक खेती के साथ वर्मी कंपोस्ट को कैसे तैयार किया जाए, इसके बारे में भी ज्ञानवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें