-हटवाड़ स्कूल में खंड स्तरीय युवा संसद स्पर्धा आयोजित
-17 स्कूलों के 382 विद्यार्थियों ने लिया भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटवाड़ में शिक्षा खंड घुमारवीं-1 के एक दिवसीय खंड स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता प्रधानाचार्य दलीप सिंह ने की।
प्रतियोगिता में 17 स्कूलों के 382 विद्यार्थियों ने भाग लिया। युवा संसद में विद्यार्थियों ने जनप्रतिनिधियों की भूमिका निभाई और पक्ष-विपक्ष में रहकर एक-दूसरे से सवाल जवाब किए। प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरोटा की टीम को विजेता घोषित किया गया। इसके अलावा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाल्टी और हटवाड़ की टीम उपविजेता रही। प्रधानाचार्य ने विजेताओं को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि विजेता टीम जिला स्तरीय स्पर्धा में भाग लेगी। इस अवसर पर सभी आए हुए स्कूलों के अध्यापक, विद्यार्थी और अन्य उपस्थित रहे।