- अदालत ने दो दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बरमाणा थाना पुलिस ने फरार चल रहे एक आरोपी को हमीरपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत ने दो दिन के लिए जेल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार आरोपी विजय कुमार निवासी गांव और डाकघर बैजनाथ जिला कांगड़ा के खिलाफ बरमाणा थाना में साल 2009 में माइनिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। उसके बाद अदालत में पुलिस ने मामला दायर किया। अदालत की ओर से आरोपी को बार-बार समन जारी किए गए, लेकिन वह अदालत में पेश नहीं हुआ। इसके बाद आरोपी को उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया और पुलिस तलाश में जुट गई। पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी हमीरपुर में किसी के घर में रह रहा है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे हमीरपुर के गांव से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे दो दिन के लिए जेल भेज दिया है।