फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बल्लू के लकेश चंदेल हिमाचल गौरव पुरस्कार के लिए चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। उपमंडल घुमारवीं के बल्लू गांव के लकेश चंदेल हिमाचल गौरव पुरस्कार के लिए चयनित किए गए हैं। लकेश चंदेल वर्तमान में राजकीय प्राथमिक पाठशाला भगेड़ में अध्यापक हैं। उन्हें यह पुरस्कार सराहनीय समाजकार्यों, मुफ्त चिकित्सा चिकित्सा शिविरों का आयोजन करने और भूस्खलन की चपेट में स्कूल भवन आने पर सूझबूझ और साहस का परिचय देते हुए विद्यार्थियों की जान बचाने के लिए दिया जा रहा है। लकेश चंदेल के दादा स्वर्गीय सोहन सिंह चंदेल स्वतंत्रता सेनानी थे। पिता ओंकार चंदेल वन विभाग से सेवानिवृत्त हुए हैं। माता प्रमिला चंदेल गृहणी हैं। लकेश चंदेल को हिमाचल गौरव पुरस्कार के चयनित करने पर माता पिता ने खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें