फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बाल, कन्या पाठशाला बिलासपुर ने जीता ओवरऑल चैंपियन का खिताब

Sat, 25 Oct 2025 11:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
कन्या पाठशाला बिलासपुर में आयोजित जिला स्तरीय एथलेटिक्स मीट में विजेता खिलाडिय़ों को सम्मानित कर
विज्ञापन
जैवलिन थ्रो में निहारखंड वासला के मनोज, मोरसिंघी स्कूल की एंजल रही प्रथम
विज्ञापन

अंडर-19 छात्र-छात्रा वर्ग की एथलेटिक्स मीट बिलासपुर स्कूल में हुई संपन्न
तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 18 स्कूलों से 150 खिलाड़ियों ने लिया भाग
लंबी कूद, ऊंची कूद, शॉट पुट, डिस्कस थ्रो, दौड़ में दिखाया दमखम

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या पाठशाला बिलासपुर में अंडर-19 छात्र और छात्रा वर्ग की जिला स्तरीय एथलेटिक्स मीट संपन्न हुई। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में जिले के 18 स्कूलों से 150 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस दौरान लंबी कूद, ऊंची कूद, शॉट पुट, डिस्कस थ्रो, जैवलिन थ्रो, दौड़ प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।
समापन समारोह में रोटरी क्लब के प्रधान संजीव कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं और नशे से दूर रहने का आग्रह किया। उन्होंने विजेताओं को मेडल, प्रमाण पत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। मीडिया प्रभारी विनय कुमार शुक्ला ने बताया कि छात्र वर्ग की चार गुना 100 मीटर दौड़ में बाल पाठशाला बिलासपुर ने पहला, हटवाड़ स्कूल ने दूसरा और जेजवी स्कूल ने तीसरा स्थान हासिल किया। चार गुना 400 मीटर दौड़ में बाल पाठशाला बिलासपुर ने पहला, जेजवी स्कूल ने दूसरा और हटवाड़ स्कूल ने तीसरा स्थान हासिल किया। जैवलिन थ्रो में निहारखंड वासला स्कूल के मनोज कुमार ने पहला स्थान हासिल किया। डिस्कस थ्रो में बरठीं स्कूल के अनमोल शर्मा ने पहला स्थान हासिल किया। लंबी कूद स्पर्धा में हटवाड़ स्कूल के राहुल ने स्वर्ण, मिनर्वा स्कूल घुमारवीं के मयंक ने रजत और धार टटोह स्कूल के दिनेश ने कांस्य पदक जीता। शॉट पुट में लखनू स्कूल के अंकुश कुमार, बरठीं स्कूल के अनमोल शर्मा ने संयुक्त रूप से स्वर्ण, झंडूता स्कूल के गौरव ने रजत और निहारख्रंड वासला स्कूल के संजीव ने कांस्य पदक जीता। ओवरऑल विजेता का खिताब बाल पाठशाला बिलासपुर और हटवाड़ स्कूल ने उपविजेता का खिताब जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा वर्ग की जैवलिन थ्रो स्पर्धा में मोरसिंघी स्कूल की एंजल ने पहला और हटवाड़ स्कूल की सोनिया ने दूसरा स्थान हासिल किया। डिस्कस थ्रो में मोरसिंघी स्कूल की ज्योतिका ने पहला स्थान हासिल किया। चार गुना 100 मीटर दौड़ में कन्या पाठशाला बिलासपुर ने पहला, हटवाड़ स्कूल ने दूसरा और मोरसिंघी स्कूल ने तीसरा स्थान हासिल किया। चार गुना 400 मीटर दौड़ में कन्या पाठशाला बिलासपुर ने पहला, मोरसिंघी स्कूल ने दूसरा और कुठेड़ा स्कूल ने तीसरा स्थान हासिल किया। लंबी कूद स्पर्धा में हटवाड़ स्कूल की अक्षरा ने स्वर्ण, कन्या पाठशाला बिलासपुर की मानसी से रजत और इसी स्कूल की आरुषि ने कांस्य पदक जीता। शॉट पुट में मोरसिंघी स्कूल की वंशिका ने स्वर्ण, कन्या पाठशाला बिलासपुर की पलक ने रजत और मोरसिंघी स्कूल की अदिति ने कांस्य पदक जीता। ओवरऑल विजेता का खिताब कन्या पाठशाला बिलासपुर और मोरसिंघी स्कूल ने उपविजेता का खिताब जीता। इस अवसर पर स्थानीय स्कूल की प्रधानाचार्य प्रिया पोसवाल, उप प्रधानाचार्य राकेश भारद्वाज, एसएमसी प्रधान शैफाली दबड़ा, एडीपीईओ जगदेव मेहता, विकास पुंडीर, दीप्ति, विनय अत्री, अरुण, पवन कुमार, अशोक कुमार, नरेश कुमार, भारत भूषण आदि उपस्थित रहे।

कन्या पाठशाला बिलासपुर में आयोजित जिला स्तरीय एथलेटिक्स मीट में विजेता खिलाडिय़ों को सम्मानित कर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें