फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस हजार श्रद्धालुओं ने लगाई श्रद्धा की डुबकी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहतलाई (बिलासपुर)। शिव बौड़ी मंदिर बच्छरेटू में मंगलवार को बैशाखी पर्व पर ब्रह्म मुहूर्त में 10 हजार श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुसार श्रद्धालुओं ने मंदिर में प्रवेश किया। मंदिर परिसर में लंगर और भंडारे नहीं लगाए गए । मंगलवार को श्रद्धालुओं ने ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करने के पश्चात भोले नाथ के शिवलिंग के दर्शन किए। शिव मंदिर बच्छरेटू भोले नाथ के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने कतारों में लगकर दर्शन किए। मंदिर न्यास शाहतलाई ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुख्ता इंतजाम किए थे। सुबह चार बजे से ही कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। वैशाखी पर्व पर करीब दस हजार श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई।
विज्ञापन

तलाई थाना प्रभारी ठाकुर कर्म सिंह ने बताया कि शिव बौड़ी मंदिर के निकट मुख्यद्वार और मुख्य चौक पर पुलिस जवानों की तैनाती की गई है, ताकि व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से चलाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें