फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बाड़ू देव भेल मेले में भला सिपहिया डोगरिया गीत से बांधा समां

विज्ञापन
बाड़ू देव भेल मेले की सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुति देता कलाकार। संवाद
विज्ञापन
मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या राकेश रावत और निशा ठाकुर के नाम रही
विज्ञापन

स्थानीय कलाकारों ने भी दी शानदार प्रस्तुतियां
पहाड़ी-पंजाबी और हरियाणवी गीतों पर खूब थिरके दर्शक

संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। घुमारवीं क्षेत्र की कुठेड़ा पंचायत में आयोजित दो दिवसीय बाड़ू देव भेल मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या में लोक संस्कृति और संगीत का खूब रंग जमा। नई परंपरा के साथ आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में पद्मश्री हरिमन शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विज्ञापन

सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत स्थानीय कलाकारों और नन्हे बच्चों की प्रस्तुतियों से हुई। छोटे-छोटे बच्चों ने समूह नृत्य और एकल नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। मंच संचालक कुलदीप ठाकुर और एंकर प्रीति ने अपनी शायरी और अंदाज से दर्शकों का मनोरंजन किया। स्टार नाइट में गायिका निशा ठाकुर ने हिंदी और पहाड़ी गीतों की प्रस्तुतियां देकर समां बांधा। इसके बाद जोगिंद्रनगर के प्रसिद्ध गायक राकेश रावत ने मंच संभाला। उन्होंने पहाड़ी, पंजाबी और हरियाणवी गीतों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। राकेश रावत ने तुमको सितारों में ले चलूं गीत से प्रस्तुति की शुरुआत की। इसके बाद झुमका गिरा रे झील के बाजार में, भला सिपहिया डोगरिया, तेरा मेरा प्यारा बचपना रा सहित कई गीत प्रस्तुत किए। इस अवसर पर मेला समिति के प्रधान रमेश कुमार ने मुख्यातिथि पद्मश्री हरिमन शर्मा को शॉल, टोपी और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में नयना देवी गोसदनों के अध्यक्ष सुरेश ठाकुर, व्यापार मंडल प्रधान राकेश सोनी सहित पंचायत प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें