फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बद्दी पुलिस के पीओ सेल ने दबोचा भगोड़ा आरोपी

Thu, 06 Aug 2026 11:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने कोर्ट में किया पेश, 6 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। पुलिस जिला बद्दी के पीओ सेल ने भगोड़ों और उद्घोषित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान सफलता हासिल की है। पुलिस ने एनआई एक्ट के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार करने किया है।
विज्ञापन

पुलिस जानकारी के अनुसार थाना नालागढ़ में दर्ज एनआई एक्ट के एक मामले में आरोपी नरपत ठाकुर, निवासी बिलासपुर, लंबे समय से फरार चल रहा था। आरोपी की लगातार गैरहाजिरी के चलते अदालत ने उसे 5 जून 2023 को कानूनन उद्घोषित अपराधी घोषित किया था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को वीरवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से अदालत ने उसे 6 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश जारी किए हैं। एएसपी बद्दी अशोक वर्मा ने बताया कि अपराधियों, भगोड़ों और कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ बद्दी पुलिस का यह कड़ा रुख आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें