फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: आयुष विभाग जल जनित रोगों के प्रति कर रहा लोगों का जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
-अभी तक लगाए 1,024 शिविर, 3,514 लोगों को किया जागरूक
विज्ञापन

-मानसून के दौरान शुद्ध जल के सेवन पर दें विशेष ध्यान : डॉ. सुनीता

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। आयुष विभाग मानसून के दौरान जल जनित रोगों से बचाव के लिए लोगों को जागरूक कर रहा है। विभाग की ओर से जिले के विभिन्न आयुष स्वास्थ्य संस्थानों में ग्रामीण स्तर पर स्वास्थ्य जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला आयुष अधिकारी बिलासपुर डॉ. सुनीता धीमान ने बताया कि अभी तक जिले के सभी आयुष स्वास्थ्य केंद्रों के आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों और आयुर्वेद फार्मेसी अधिकारियों ने अपने क्षेत्र की ग्राम पंचायतों के वार्डों में कुल 1,024 शिविरों का आयोजन कर 3,514 लोगों को जागरूक किया गया है। उन्होंने बताया कि जल जनित रोग वायरस और बैक्टीरिया जैसे सूक्ष्म जीवों के कारण होने वाली बीमारियां हैं। वह दूषित पानी के माध्यम से या मल के संपर्क में आने से होते हैं। जल जनित रोगों में हैजा, दस्त, टायफाइड, हेपेटाइटिस, गैस्ट्रो, टेराइटिस, जिआर्डियासिस, खुजली और कृमि संक्रमण शामिल हैं। डॉ. सुनीता धीमान ने लोगों से अपील की है की मानसून के दौरान शुद्ध जल के सेवन पर विशेष ध्यान देना चाहिए और पानी के भंडारण जैसे कि टैंक, बावड़ी आदि में आवश्यकता अनुसार ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करना चाहिए। घर के आसपास छत पर गमले में या आंगन में वर्षा के पानी को न खड़ा होने देंं, ताकि मलेरिया बनाने वाले मच्छर पैदा न हो सकें। डेंगू की रोकथाम और नियंत्रण के लिए कीट प्रतिरोधी का उपयोग करें, पूरी बाजू वाली शर्ट और पैंट पहनें। लक्षण बिगड़ने और व्यक्ति उल्टी या दस्त आदि से डिहाइड्रेशन होने पर चिकित्सक से शीघ्र उपचार प्राप्त करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें