फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: सर्वाइकल कैंसर से बचाव पर छात्राओं को किया जागरूक

Sat, 21 Feb 2026 11:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य केंद्र तलाई की पहल, माताओं को भी दी टीकाकरण की जानकारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
शाहतलाई (बिलासपुर)। शाहतलाई के शिशु मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल तलाई में ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) संक्रमण एवं सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की रोकथाम को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का हुआ। स्वास्थ्य केंद्र तलाई की ओर से हुए कार्यक्रम छात्राओं और उनकी माताओं को महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान की गई।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य स्वदेश कुमारी, अध्यापिकाएं, आठवीं और नौवीं कक्षा की छात्राएं, उनकी माताएं, आशा वर्कर तथा स्वास्थ्य विभाग की प्रतिनिधि मुकेश कुमारी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एचपीवी संक्रमण के कारण, लक्षण, बचाव के उपाय तथा समय पर टीकाकरण के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। वक्ताओं ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाली एक गंभीर बीमारी है, लेकिन समय पर जागरूकता, नियमित स्वास्थ्य जांच और टीकाकरण के माध्यम से इससे काफी हद तक बचाव संभव है। उन्होंने किशोरियों को कम उम्र से ही स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और किसी भी समस्या पर चिकित्सकीय परामर्श लेने की सलाह दी। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं और उनकी माताओं को व्यक्तिगत स्वच्छता, पोषण और नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति भी प्रेरित किया गया। छात्राओं ने कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी करते हुए कई प्रश्न पूछे, जिनका स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सरल भाषा में समाधान किया। अंत में प्रधानाचार्य स्वदेश कुमारी ने स्वास्थ्य विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम छात्राओं के उज्ज्वल और स्वस्थ भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें