फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: अस्वस्थ जीवनशैली मधुमेह के प्रमुख कारण

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व मधुमेह दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन


सभी उम्र के लोगों को प्रभावित कर रही है मधुमेह की बीमारी

शरीर को पाचन, आंखों की तंत्रिकाओं, हृदय, किडनी की समस्याओं का शिकार बना सकता है मधुमेह
विश्व मधुमेह दिवस पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित


संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। विश्व मधुमेह दिवस पर कलोल पंचायत के गांव लग में जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीडीसी सदस्य हरदेई और पंचायत प्रधान राकेश ने की। स्वास्थ्य विभाग से स्वास्थ्य शिक्षक दीप कुमार और कमल कुमार उपस्थित रहे। कमल कुमार ने मधुमेह को एक वैश्विक स्वास्थ्य समस्या बताते हुए कहा कि यह बीमारी सभी उम्र के लोगों को प्रभावित कर रही है। उन्होंने बताया कि अनियंत्रित ब्लड शुगर शरीर को पाचन, आंखों की तंत्रिकाओं, हृदय, किडनी जैसी गंभीर समस्याओं का शिकार बना सकता है। स्वास्थ्य शिक्षक दीप कुमार ने बताया कि शारीरिक गतिविधियों की कमी और अस्वस्थ जीवनशैली मधुमेह के प्रमुख कारण हैं। व्यायाम, योग, और संतुलित आहार से मधुमेह से बचा जा सकता है। उन्होंने बताया कि विश्व मधुमेह दिवस की शुरुआत 1991 में आईडीएफ और वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन ने की थी। यह दिवस इंसुलिन के आविष्कारकों, फैडरिक बैटिंग और चाल् र्स बेस्ट की याद में मनाया जाता है। उन्होंने मधुमेह के तीन प्रकार टाइप 1, टाइप 2 और गर्भावस्था में होने वाले मधुमेह के बारे में विस्तार से जानकारी दी। दीप कुमार ने कहा कि 2021 में मधुमेह के कारण विश्वभर में 67 लाख लोगों की मृत्यु हुई और वर्तमान में लगभग 53.7 करोड़ लोग इस बीमारी से जूझ रहे हैं। अनुमान है कि 2045 तक यह आंकड़ा 78.3 करोड़ तक पहुंच सकता है। इस अवसर पर गांव की महिलाओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मेहंदी और पोस्टर प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया।
विज्ञापन



यह रहे अव्वल

मेहंदी प्रतियोगिता में आरती देवी प्रथम,तनु दूसरे,दीक्षा तीसरे स्थान पर रहीं। पोस्टर प्रतियोगिता में दीपिका कुमारी प्रथम,सुमन लता दूसरे, नेहा कुमारी तीसरे स्थान पर रहीं। स्वास्थ्य विभाग ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें