फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: एम्स बिलासपुर में हुआ मरीज देखभाल पर जागरूकता कार्यक्रम

Sun, 26 Apr 2026 10:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
एम्स बिलासपुर में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में लोगों को जानकारी देती नर्सिंग ऑफिसर। स्रोत: एम्
विज्ञापन
स्वच्छता, पोषण, दवा पालन और भावनात्मक सहयोग पर दिया गया विशेष प्रशिक्षण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान बिलासपुर के कॉलेज ऑफ नर्सिंग के बीएससी (ऑनर्स) नर्सिंग इंटर्न्स की ओर से मरीज देखभाल विषय पर एक स्वास्थ्य शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

यह कार्यक्रम संस्थान के कार्यकारी निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल (डॉ.) दलजीत सिंह (सेवानिवृत्त) कॉलेज ऑफ नर्सिंग की प्राचार्य डॉ. मोनालिजा, डॉ. ज्योति कथवाल के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इसका लक्ष्य देखभालकर्ताओं में स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण पहलुओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। सत्र के दौरान स्वच्छता, संतुलित पोषण, दवाइयों का नियमित एवं सही समय पर सेवन, मरीज की गतिशीलता, भावनात्मक सहयोग जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। नर्सिंग इंटर्न्स ने व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से बताया कि बेहतर देखभाल से मरीजों की स्वास्थ्य सुधार प्रक्रिया को कैसे गति दी जा सकती है। साथ ही सुरक्षित और प्रभावी देखभाल पद्धतियों को अपनाने पर भी जोर दिया गया। कार्यक्रम में मरीजों और उनके परिजनों ने सक्रिय भागीदारी निभाई और इसे अत्यंत उपयोगी बताया। प्रतिभागियों ने इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों को नियमित रूप से आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया। यह पहल मरीज देखभाल की गुणवत्ता को सुधारने और समुदाय में स्वास्थ्य शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें