फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: शिव शक्ति स्कूल कसारू में छात्राओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। शिव शक्ति कॉन्वेंट स्कूल कसारू में छात्राओं के लिए तीन दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। छात्राओं को विभिन्न आत्मरक्षा तकनीकों का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया। आपातकालीन परिस्थितियों में सतर्कता, आत्मविश्वास बनाए रखने और अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने के उपाय बताए गए। प्रधानाचार्य निर्मला देवी ने कहा कि वर्तमान समय में छात्राओं के लिए आत्मरक्षा का ज्ञान अत्यंत आवश्यक है। ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम न केवल उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने में सहायक होते हैं, बल्कि उनमें आत्मविश्वास, साहस और आत्मनिर्भरता की भावना भी विकसित करते हैं। स्कूल प्रबंधक डॉ. श्रवण कुमार ने कहा कि छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देना आज के समय की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें